फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ashes of 2526 unknown dead were immersed

Agra News: 2526 अज्ञात दिवंगतों की अस्थियां विसर्जित की

Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ashes of 2526 unknown dead were immersed
फोटो41सोरोंजी में हरि की पौड़ी पर 2526 अज्ञात लोगों की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे बजाजा कमे
सोरों जी। आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने सोमवार को 2526 अज्ञात एवं असहाय दिवंगत लोगों की अस्थियां हरि की पौड़ी में विसर्जित की। इन अस्थियों के कलश को कमेटी के लोग तीर्थनगरी लेकर पहुंचे। फूलों से सजे रथ में रखी इन अस्थियों के कलश की शोभायात्रा तीर्थनगरी में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इसके बाद हरि की पौड़ी के पश्चिमी छोर पर एक एक कलश रथ से उतारकर कमेटी के लोगों ने शंकरजी पुल पर खड़े होकर बीच हरि की पौड़ी में अस्थियां प्रवाहित कर दी और गंगा मां के जयकारे लगाए। कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जिंदल ने बताया कि यह नवीं अस्थि विसर्जन यात्रा है। यह 2526 लोगों की अस्थियां पिछले ढाई वर्ष में दिवंगत हुए लोगों की हैं। इन लोगों की अस्थियां विद्युत शव दाह गृह में रखी हुई थीं। अस्थि विसर्जन के दौरान क्षेत्र बजाजा कमेटी के राजीव अग्रवाल, विष्णु गर्ग, ताराचंद, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, माधव अग्रवाल, विजय कुमार, अशोक जैन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed