फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha workers will go door to door and ask about your health.

Agra News: आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूछेंगी आपके स्वास्थ्य का हाल

Sat, 11 Oct 2025 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will go door to door and ask about your health.
मैनपुरी। जनपद में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। आमजन को संचारी रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। दस्तक अभियान के तहत 1973 आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों का हाल जानेंगी और बचाव की जानकारी देंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ.आरसी गुप्ता ने बताया कि 11 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स, जिनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं, घर-घर जाकर दस्तक देंगी। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्र की 1888 आशा कार्यकर्ता और शहरी क्षेत्र की 85 आशा कार्यकर्ता सहयोग करेंगी। साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं का 93 आशा संगिनी भी सहयोग करेंगी। लक्षण युक्त व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछकर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे इन मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

---
संचारी रोगों से बचाव के उपाय
- पानी के बर्तन, ड्रम, टंकी आदि ढककर रखें।
- सप्ताह में एकबार पानी के बर्तनों को खाली करें।
- जलभराव वाले स्थान पर कुछ बूंदें मिट्टी का तेल या जला मोबिल ऑयल डालें।
-मच्छरों से बचने के लिए मच्छर रोधी क्रीम, नीम का तेल, कड़वा तेल शरीर पर लगाएं।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूरा ढकें।
- बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed