फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   As soon as the truth is revealed, lies are exposed.

Agra News: सच के सामने आते ही झूठ की खुलती है पोल

Fri, 12 Jan 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
As soon as the truth is revealed, lies are exposed.
सच के सामने आते ही झूठ की खुलती है पोल
विज्ञापन

ऑपरेशन जागृति के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सच के सामने आते ही झूठ की पोल खुल जाती है। झूठ कहीं नहीं टिकता और सच कभी नहीं मिटता। इसी सोच को जन जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को एएसपी के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति के तहत स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

बस स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया। इसके जरिए लोगों को बताया कि किस तरह से झूठ बोलने वालों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। वहीं सच की राह पर चलने वाले लोगों को समाज में सम्मान के नजरिए से देखा जाता है। नाटक के जरिए महिलाओं पर होने वाले अपराध के स्वरूप को दिखाया गया। वहीं अपराध के खिलाफ महिलाओं के संघर्ष और सफलता को भी प्रदर्शित किया गया। एएसपी राहुल मिठास ने कहा कि यदि आप किसी अपराध का शिकार हो रहे हैं तो आपको न्याय मिलेगा। न्याय पाने के लिए किसी को झूठे मुकदमे में फंसाना गलत है। कुछ लोग महिलाओं को इस तरह के मामलों में बेवजह शामिल कर लेते हैं। जिस कारण एक साधारण मामला गंभीर हो जाता है। इसलिए सभी जागरूक हों और अधिकारों के प्रति सजग हों। एएसपी ने बताया कि एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने झूठे मुकदमों की कुप्रथा को खत्म किए जाने और महिला अधिकारों के प्रति जन जागरुकता को लेकर ऑपरेशन जागृति की मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए खास कर महिलाओं का विशेष सहयोग चाहिए। आयोजनों के तहत सहयोग मिल भी रहा है। गांव से लेकर नुक्कड़ तक कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। आप भी मुहिम को सफल बनाने के लिए साथ जुड़ कर निश्चय करें कि कभी झूठ का सहारा नहीं लेंगे और किसी पर झूठे आरोप न तो खुद लगाएंगे न हीं किसी रूप में इस कुप्रथा के समर्थक बनेंगे। ऑपरेशन जागृति की मुहिम मुकाम हासिल करके रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed