फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   As soon as Shri Ram's coronation took place, Shri Ram's cheers started.

श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Ram's coronation took place, Shri Ram's cheers started.
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार को राम राज्याभिषेक लीला का मंचन अवधनगर स्थित तापडि1या कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में बनी अयोध्यापुरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामभक्तों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

वनवास से वापस अयोध्या लौटने के पश्चात भरत जी गुरुदेव वशिष्ठ से राम जी के राज्याभिषेक किये जाने का अनुरोध करते हैं। वशिष्ठ जी इस अनुरोध को स्वीकार कर समस्त व्यवस्था करने का आदेश देते हैं। राम जी के पुन: राजा बनने की जानकारी होते ही अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शुभ मुहर्त में वशिष्ठ जी और अन्य आचार्यों द्वारा भगवान राम जी का राज्याभिषेक किया जाता है। हनुमानजी का स्वरूप भी पंजाबी कॉलोनी से भगवान रामजी के दर्शन करने और उनकी आराधना करने पहुंचता है। स्वर्ग से देवता पुष्पों की वर्षा कर राम जी की जयजयकार करते हैं। रामजी के राजा बनने पर रामलीला के सदस्यों द्वारा भगवान राम और अन्य स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

इस दौरान, पंड़ित शीला नामाचार्य वीर सिंह भदौरिया, रमेश चंद्र सराफ, सुरेश चंद्र बीनू बंसल, अनिल अग्रवाल, अशोक गुप्ता पप्पू, प्रशान्त मिश्रा, नरेंद्र राठौर, दलवीर सिंह यादव, विकास मिश्रा, ललित वर्मा, विनय भइया, दीपक गुप्ता, मोहन भारद्वाज, अनुपम कुशवाह, सचिन चौहान, प्रशांत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed