फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arvind's two accomplices who cheated in the name of army recruitment are being searched vigorously

Agra News: सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले अरविंद के दो साथियों की सरगर्मी से तलाश

Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arvind's two accomplices who cheated in the name of army recruitment are being searched vigorously
मैनपुरी। किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी पत्नी सुमित्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मुकेश उर्फ रामपाल यादव और प्रकाश नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है। मुकेश उर्फ रामपाल डीड लेखक है। वहीं, प्रकाश, बिहार का रहने वाला है। मुकेश ने अरविंद को किशनी में जमीन किराए पर दिलाई थी। प्रकाश ठगी की रकम को मैनेज करता था। अरविंद पांडेय, जो कि मूलरूप से राजपुर, कुर्रा का रहने वाला है। शहर के गाड़ीवान मोहल्ला और फरीदाबाद, हरियाणा में भी आवास है। अरविंद अपनी कथित पत्नी सुमित्रा के साथ मिलकर किशनी में भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र अवैध रूप से संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत एकत्रित करते हुए अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अरविंद के संबंध में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह रंगीन मिजाज था। 150 से अधिक महिलाओं के साथ उसके संबंध रह चुके हैं। इस बात को वह बड़े ही रुतबे के साथ बताता था। पिछले दिनों शहर में खोले गए एक ऑफिस में रखी गई लड़की को भी वह घुमाने लगा था। उससे रुपयों के लेने-देन पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed