फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arvind became block champion

Agra News: अरविंद बना ब्लॉक चैंपियन

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Arvind became block champion
कासगंज। विकास खंड सोरोंजी की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। फरीदनगर के छात्र अरविंद ब्लॉक चैंपियन बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके उपरांत ध्वजारोहण एवं जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए अतिथियों का खंड शिक्षा अधिकारी सोरों रामरूप, पीटीआई फुरकान अली और सोमेंद्र सिंह ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने मैडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में विशाल, 100 मीटर में रोबिन सागर, 200 मीटर में अरविंद कुमार विजेता बने। कबड्डी में नमैनी की टीम विजेता रही।
प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में जाह्नवी, 100 मीटर में अनुराधा, 200 मीटर में अंशु विजेता बनी। कबड्डी में नमैनी की टीम विजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिवम, 200 मीटर में प्रमोद, 400 मीटर में विशाल विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अर्चना, 200 मीटर में रिषिका, 400 मीटर में रिषिका विजेता रही। कबड्डी में घिनौना की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, दिलीप यादव, गजेंद्र प्रताप, रामनारायण, प्रविता, निशा, शैलेंद्र सिंह, दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed