फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Artificial nerve implanted in the brain saves patient's arm from amputation

Agra News: दिमाग से लगाई कृत्रिम नस, कटने से बच गया मरीज का हाथ

Thu, 29 Jan 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Artificial nerve implanted in the brain saves patient's arm from amputation
एसएन सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में जटिल ऑपरेशन कर मरीज का हाथ कटने से बचाया है। चिकित्सकों ने दिमाग से हाथ तक कृत्रिम नस बनाकर रक्त संचार शुरू कराया। इससे हाथ तक रक्त संचार होने लगा है। उनका कहना है कि हाथ की ताकत भी पहले जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन

सीटीवीएस विभाग के डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि सिकंदरा निवासी शाहिद सलमानी (42) का बीते साल गुरु के ताल पर सड़क हादसा हो गया था। इसमें हाथ तक रक्त पहुंचाने वाली और ताकत की नसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर में दिखाया तो उन्होंने सर्जरी के जोखिमों के बारे में बताया। इसकी जटिलता को देखते हुए सर्जरी नहीं कराई। रक्त संचार नहीं होने से मरीज का दायां हाथ पतला और काला पड़ने लगा। दर्द भी होने लगा। इस पर एसएन कॉलेज में मरीज दिखाने आया। यहां सीटी एंजियोग्राफी करने पर हृदय से हाथ तक रक्त संचार करने वाली नस क्षतिग्रस्त और ताकत की नस बंद मिली। मरीज को ऑपरेशन ही अंतिम विकल्प बताया, सर्जरी नहीं होने पर मरीज के हाथ में गैंग्रीन होने का खतरा होने और हाथ काटने की नौबत बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दिमाग को जाने वाली गर्दन की सीधी नस को 12 मिनट तक बंद कर हाथ तक कृत्रिम नस डाली। फिर इसे गर्दन की नस से जोड़ दिया, जिससे हाथ तक रक्त संचार होने लगा। ताकत की नस भी खोल दी। अगर 20 मिनट तक दिमाग की नस बंद रहे तो मरीज को लकवा मार सकता है, जान का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ सप्ताह में मरीज के हाथ में पहले की तरह ताकत आ जाएगी और आकार भी पूर्ववत हो जाएगा।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान योजना में ये ऑपरेशन पूरी तरह से निशुल्क हुआ है। निजी अस्पताल में ये करीब चार लाख रुपये का खर्च आता है। ऑपरेशन तीन घंटे तक चला। इसमें डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, डॉ. सुप्रिया, डॉ. कौस्तुभ, डॉॅ. शिव, डॉ. शिवांशु अग्रवाल, डॉ सनी चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed