{"_id":"628fc3e87fbe100a6256f427","slug":"arsara-s-village-head-election-declared-void-mainpuri-news-agr5348556119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरसारा ग्राम प्रधान का निर्वाचन शून्य हुआ 17-07-10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरसारा ग्राम प्रधान का निर्वाचन शून्य हुआ 17-07-10
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा के प्रधान पद का चुनाव शून्य कर दिया गया है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। फैसले के बाद हारे हुए प्रधान के समर्थकों में खुशी की लहर है।
वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में अरसारा ग्राम प्रधान के पद पर राजेश बाबू ने जीत हासिल की थी। हारे हुए अमित दिवाकर ने राजेश पर अनुसूचित जाति (जाटव) का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया। आरोप था कि राजेश कुमार हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं और उनकी जाति गुर्जर है। तत्कालीन डीएम की अध्यक्षता में जिला सत्यापन समिति ने जांच के बाद राजेश का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था। उसका प्रमाणपत्र मंडलायुक्त आगरा ने भी निरस्त कर दिया। पांच मई को राज्य स्तरीय पुनरीक्षण कमेटी ने भी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया।
कमेटी ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में तत्कालीन राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत को शून्य घोषित करने के लिए 19 मई को एसडीएम जयप्रकाश के न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राजेश कुमार के अधिवक्ता सुरेश सिंह चौहान व अमित दिवाकर के अधिवक्ता शिवकुमार दुबे ने बहस की। एसडीएम जयप्रकाश ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था। एसडीएम जयप्रकाश ने अरसारा ग्राम प्रधान का निर्वाचन शून्य कर दिया। आदेश की प्रति बीडीओ किशनी और डीपीआरओ को कार्रवाई के भेजी गई है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बाद होगा चुनाव
एसडीएम के आदेश के बाद कार्रवाई के लिए पत्रावली डीएम कार्यालय भेजी गई है। डीएम के आदेश के बाद अरसारा के ग्राम प्रधान पद का चुनाव होगा। एसडीएम के आदेश की प्रति दोनों पक्षों ने एसडीएम न्यायालय से प्राप्त कर ली है। एक वर्ष से प्रधान पद पर रोक लगे होने के कारण अरसारा के सभी विकास कार्य रुके हुए हैं।
फर्जी प्रमाणपत्र बनाने पर होगी रिपोर्ट
राज्य पुनरीक्षण कमेटी के आदेश के बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने एडीएम और एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।