{"_id":"5d83e4988ebc3e012e1f3c7a","slug":"arrested-kasganj-news-agr4065905186","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जुआरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जुआरी गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुआरी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जुआरी गिरफ्तार, होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
- कासगंज कोतवाली एवं अमांपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, रातभर चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो।
कासगंज। कोतवाली एवं थाना अमांपुर पुलिस ने शहर के नदरई गेट इलाके से 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी, ताश पत्ते और वाहन बरामद किए। पुलिस सभी जुआरियेां के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर रही है।
एसपी सुशील घुले को शहर के नदरई गेट गंदा नाला इलाके और अमांपुर क्षेत्र के नगला देसी में भी जुए का फड़ लगे होने की जानकारी मिली। एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी ने गंदा नाना मछली मार्केट के पीछे अमित गुप्ता और दिलाश एवं ऋषि वार्ष्णेय के मकानों पर छापेमारी की। यहां जुआ खेलते 24 लोग मोहम्म मुकीम, अली मोहम्मद, रॉकी, नवेद, मुसीर, सूरज, राजकुमार, सहबाज, ऋषि, राजकुमार, सोनू, निरंजन, पप्पन, दीपक, बंटी, कल्लू, मोनू, रवि, तेजपाल, वीरेंद्र, पवन, बाबू, बृजकिशोर, दीपक को गिरफ्तार किया। वहीं अमांपुर के नगला देसी में एक आम के बाग में कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों होडल सिंह, विपिन कुमार, सुरेंद्र, संतोष, श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान दोनों स्थानों से पुलिस ने 19649 रुपये की नकदी, दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए।
- पुलिस अधीक्षक ने जुआ सट्टा रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी को निलंबित किया है। सीओ सहावर को जांच सौंप दी है। अवैध कारोबारियों और जुआरियों, सटोरियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।
जुआ सट्टा रोकने में नाकाम दरोगा निलंबित, कोतवाल के खिलाफ जांच
कासगंज। शहर के नदरई गेट इलाके में जुआ सट्टा का बड़ा मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जुआरियों, सटोरियों पर तो कार्रवाई की। एसपी ने नदरई गेट चौकी इंचार्ज को निलंबित कर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी जांच शुरू करा दी है। मामले की जांच के लिए सीओ सहावर को नामित किया गया है।
पुलिस ने शहर के नदरई गेट इलाके से 29 जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद एसपी सुशील घुले ने चौकी इंचार्ज नदरई गेट विपिन शर्मा को को लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे के खिलाफ भी जांच शुरू करा दी है। एसपी ने सहावर सीओ को जांच अधिकारी बनाते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। जुआरियों, सटोरियों के अलावा पुलिस पर हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों और पुलिस महकमे में खलबली है।