फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrested after the parole period was over

Agra News: पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद किया गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Arrested after the parole period was over
पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बेवर। दुष्कर्म के एक मामले में पैरोल खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कन्हैया लाल सक्सेना निवासी गांव कूंडी के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह दिनों पहले वह पैरोल पर छूट कर घर आ गया था। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी वह जेल वापस नहीं गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा। संवाद




महिलाओं से की अभद्रता

कुसमरा। चौकी क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत आरोपियों ने एक युवक की पिटाई की। बचाने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। उक्त घटना के बाद पीडि़त ने चौकी पर तहरीर दी। बताया कि वह दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी नामजद अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और तमंचा निकाल कर जान से मारने की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर जब घर की महिलाएं बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए गालीगलौज की। चौकी इंचार्ज नीलकमल गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed