{"_id":"622105b12e3ed2445c442754","slug":"arrested-a-prize-money-of-50-thousand-rupees-who-escaped-from-police-custody-kasganj-news-agr52598007","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा
कासगंज में सीओ जीआरपी आगरा दरवेश कुमार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। एसटीएफ व जीआरपी ने पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। ये गिरफ्तारी बुधवार को नोएडा के सेक्टर 58 की एक सिक्योरिटी एजेंसी से की। जीआरपी आगरा के सीओ दरवेश कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस शातिर आरोपी की गिरफ्तारी एसटीएफ यूनिट आगरा के सीओ उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित गोस्वामी, जीआरपी कासगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, एसटीएफ और जीआरपी की 12 सदस्यीय टीम ने की है।
विज्ञापन
बताया कि वर्ष 2012 में पुलिस की अभिरक्षा से शातिर अपराधी नेत्रपाल सिंह निवासी ग्राम लव्हेड़ थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद फरार चल रहा था। एसटीएफ व जीआरपी की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जीआरपी पुलिस द्वारा फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस अभिरक्षा से भागकर वह नोएडा की सिक्योरिटी एजेंसी उमेश सिक्योरिटी सेक्टर 58 में नाम बदलकर नौकरी कर रहा था। उसने अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र पर अजय एनपी सिंह एकता विहार जैतपुर बदरपुर दिल्ली का पता अंकित करा लिया था। सेना की सेवानिवृत्ति का भी एक फर्जी कार्ड तैयार करा लिया था। जिसके आधार पर सिक्योरिटी एजेंसी में ऑपरेशन हैड के पद पर काम कर रहा था। सीओ जीआरपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमृतपुर व जीआरपी कासगंज थाने में मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।