{"_id":"60f4944c8ebc3e79c258240d","slug":"arrest-aen-for-bribe-agra-news-agr5003681136","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे का इंजीनियर गिरफ्तार, ठेकेदार से ली थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे का इंजीनियर गिरफ्तार, ठेकेदार से ली थी रकम
Mon, 19 Jul 2021 09:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:11 AM IST
सार
अलवर की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहायक अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते रामगढ़ में पकड़ा हैं। उसने डेढ़ करोड़ रुपये के बिल पास कराने के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी इंजीनियर रमेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के ब्रिज लाइन के सहायक अधिशासी अभियंता (एईएन) रमेश सिंह को अलवर की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रविवार की शाम धौलपुर के रामगढ़ कस्बे में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डेढ़ करोड़ रुपये के बिल पास कराने के लिए एईएन ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो एएसपी विजय सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने 30 जून को शिकायत की थी कि उनकी फर्म को उत्तर मध्य रेलवे में दो कार्य आवंटित हुए थे। दोनों कार्य करीब 90 फीसदी पूरे हो चुके हैं। आगरा में ब्रिज लाइन के एईएन रमेश सिंह के कार्यालय में 1.50 करोड़ रुपये के बिल पास कराए जाने थे। आरोप है कि बिल का भुगतान करने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। इंजीनियर ने ठेकेदार को रिश्वत पहुंचाने के लिए धौलपुर बुलाया था।
विज्ञापन
टी स्टॉल पर ली थी रकम
ठेकेदार ने एक चाय के स्टॉल पर रिश्वत की रकम दी। जिसे इंजीनियर ने अपनी पैंट की जेब में रख लिया। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने इंजीनियर को रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। नोट की गड्डी पर टीम ने पहले से ही पाउडर लगा रखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
एसीबी के एएसपी ने बताया कि इंजीनियर ने ठेकेदार को कई जगह बुलाया मगर धनराशि नहीं ली। टीम आगरा से ही पीछा कर रही थी। आखिरकार रामगढ़ में पहुंचकर उसने रिश्वत का पैसा ले लिया। इसी वक्त उसे पकड़ा गया।
एक साल पहले हुई थी तैनाती
आगरा कैंट पर रंजीत होटल के नजदीक रहने वाले सहायक अधिशासी अभियंता रमेश सिंह की करीब एक साल पहले ही ब्रिज लाइन में तैनाती हुई थी। ब्रिज लाइन के निर्माण कार्यों की देखरेख प्रयागराज मुख्यालय से की जाती है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
एक साल पहले हुई थी तैनाती
आगरा कैंट पर रंजीत होटल के नजदीक रहने वाले सहायक अधिशासी अभियंता रमेश सिंह की करीब एक साल पहले ही ब्रिज लाइन में तैनाती हुई थी। ब्रिज लाइन के निर्माण कार्यों की देखरेख प्रयागराज मुख्यालय से की जाती है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।