{"_id":"6110387e8ebc3e7266236f4d","slug":"arreast-three-criminal-agra-news-agr5029854193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (आगरा)। एक बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों दो तमंचा, कारतूस और चाकू आदि बरामद किया है।
थानाध्यक्ष राजकुमार गिरी ने बताया कि सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। पुलिस ने राजाखेड़ा रोड पर गांव आम का पुरा के पास बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम बबलू निवासी डल्लो की मढै़या थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर और होतम सिंह निवासी सिंघावली थाना राजाखेड़ा व लक्ष्मण उर्फ खुट्टी निवासी गढ़ी गनेश थाना निबोहरा बताया। तलाश के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे अपने शौक को पूरा करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बबलू के खिलाफ लूट और चोरी आदि के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे, लक्ष्मण के खिलाफ 10 और होतम सिंह के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं।