फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arrangements collapsed 8690 people arrived in the OPD in SN Medical College and District Hospital

Agra News: स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, मरीज बढ़े पर काउंटर नहीं, पर्चे के लिए धक्का-मुक्की

Tue, 30 Aug 2022 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:20 PM IST
सार

एसएन, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में कतार में लगने से मरीजों की हालत खराब रही। 8690 लोग पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मरीजों को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
arrangements collapsed 8690 people arrived in the OPD in SN Medical College and District Hospital
जिला अस्पताल आगरा की ओपोडी में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में सोमवार को 8690 मरीज पहुंचे। इससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दवा और पर्चों के लिए काउंटर नहीं बढ़ाए, इससे मरीजों को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। वहीं डेढ़ से दो घंटे लाइन में खड़े होने से कई मरीजों की हालत और खराब हो गई। 

विज्ञापन


एसएन ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को 2966 मरीज आए। पर्चे के लिए पांच और दवा वितरण के पांच काउंटर खोले गए। मरीजों की संख्या अन्य दिनों से अधिक होने पर दिक्कत हुई। ढाई बजे तक मरीज देखे गए। अगले सोमवार से दोनों पर एक-एक काउंटर और बढ़ाया जाएगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को 5205 मरीज दिखाने आए। सुबह 10 से 12 बजे तक भीड़ अधिक थी। सात काउंटर पर पर्चे बनाए गए। दो काउंटर और बढ़ाए जाएंगे। लेडी लॉयल की मुख्य अधीक्षक डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज को घंटे-डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा है। पर्चे तेजी से बनवाने के लिए भी काउंटर प्रभारी को निर्देशित किया है। 519 मरीजों को सोमवार को इलाज मिला। 

विज्ञापन

आंखें लाल, सिर में दर्द और तेज बुखार 

ओपीडी में 30 फीसदी मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि बुखार के साथ मरीज के सिर में दर्द, आंखें लाल होना, शरीर में कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द की भी शिकायतें हैं। दवाएं लेने के बाद मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह बदलता मौसम है। दिन में गर्मी-उमस और रात में पारा कम होने से भी दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयां किया दर्द :डेढ़ घंटे बाद बना पर्चा

जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे कतार में खड़े होने के बाद पर्चा बना। आधा घंटा फिर डॉक्टर को दिखाने वाली कतार में लगी और इतना ही समय दवा लेने में मिला। ढाई घंटे कतार में खड़े होने से चक्कर आने लगे। 

अनीता देवी, फतेहपुर सीकरी

काउंटर बढ़ाने चाहिए

जिला अस्पताल में पर्चा और दवा काउंटर पर भीड़ अधिक होती है। सोमवार को मरीज अधिक आते हैं तो अस्पताल प्रशासन को काउंटर बढ़ा देने चाहिए। इससे मरीजों को लाइन में कम समय खड़ा होना पड़ेगा।
गीता देवी, मधु नगर

बेटा भी परेशान हो गया

एसएन में बेटे को लेकर आई, धक्कामुक्की से हालत खराब हो गई। बेटा भी परेशान हो गया। बमुश्किल से पर्चा बनवाया और दवा ली। काउंटर बढ़ जाने से मरीजों को धक्कामुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा।


इदरीश बेगम, ताजगंज

कतार में दिक्कत बढ़ गई

- पेट में दर्द से पहले से ही परेशान थी। एसएन में पर्चा बनवाने के लिए मारामारी हो रही थी। इससे और दिक्कत बढ़ गई। लाइन में खड़े होने से परेशान होने पर जमीन पर बैठ गई। 
कमला देवी, चक्की पाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed