फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrange cold water in summer for prisoners

Agra News: बंदियों के लिए गर्मी में ठंडे पानी की करें व्यवस्था

Sun, 16 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arrange cold water in summer for prisoners
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज तथा अपर सिविल जज फौजिया खान ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल में पहुंचकर बंदियों की समस्यायें सुनीं। लेन अधिकारियों को बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं का समय से निस्तारण करके गर्मी में बंदियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सचिव कमल सिंह, अपर सिविल जज फौजिया खान ने जेल में जेल अस्पताल, महिला बैरक, पाकशाला, बैरक नंबर 10-ए, 10-बी की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जेल अपील दायर करने वाले सिद्धदोष बंदियों से भी पूछताछ की। शिकायत और निस्तारण को एक रजिस्टर में अंकित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जेलर पीके त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, रतन प्रिया, जेल विजिटर सुनील कुमार यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेल पीएलवी अजय कुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----------

जेल अस्पताल में भर्ती हैं नौ बंदी

बीमारियों के इलाज के लिए जेल अस्पताल में नौ पुरुष बंदी भर्ती हैं। जेल में कुल 716 बंदी हैं। इनमें 652 पुरुष बंदी, 46 महिला बंदी तथा 18 अल्प वयस्क बंदी हैं। जेल में सजा याफ्ता 217 तथा विचाराधीन 471 बंदी हैं। एक बंदी को फांसी की सजा जिला न्यायालय से हो चुकी है। महिला बंदियों के साथ तीन आश्रित बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed