Firozabad: घर में फंदे से लटका मिला आर्मी स्कूल की शिक्षिका का शव, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
शिक्षिका का मायका आगरा में है। वह भी यहां के आर्मी स्कूल में तैनात थी। उसका पति भी सरकारी शिक्षक है। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिकोहाबाद के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रक्षा यादव (31) का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र पुत्र नंदराम मैनपुरी के किशनी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व 19 जून 2020 में आगरा के घटिया क्षेत्र निवासी रक्षा यादव से हुई थी।
इसलिए बढ़ी दंपती के रिश्ते में खटास
शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन अच्छी तरह से चल रहा था। इस बीच रक्षा ने एक बेटी शायसा ( किट्टू) डेढ़ वर्ष को जन्म दिया। रक्षा आगरा के आर्मी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थी। प्रतिदिन शिकोहाबाद से आगरा आती-जाती थी। आरोप है कि रक्षा के आगरा से आने में देरी पर उनके बहनोई जो पास ही मोहल्ले में रहते हैं, छींटाकशी करते रहते हैं। इससे रक्षा और भूपेंद्र के बीच खटास बढ़ती गई।
भाई ने बहन की ननद और पति को बताया जिम्मेदार
रक्षा के भाई अमित ने बताया कि दोनों के बीच एक माह पूर्व झगड़ा हुआ था, तब उसने और उसके बुआ के बेटे ने आकर मामला शांत कराया था। अमित ने घटना के पीछे अपनी बहन की ननद और उनके पति को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि भूपेंद्र की बहन उसे बरगलाते रहती थी।मृतका के भाई अमित ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल परिजनों ने थाने में मृतका का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।