फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army jawan died after falling from roof of house under construction in Mainpuri

UP News: छत से गिरकर सेना के जवान का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार; दो महीने की छुट्टी पर आया था घर

Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मैनपुरी निवासी सेना के जवान का निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। 

विज्ञापन
army jawan died after falling from roof of house under construction in Mainpuri
छत से गिरकर सेना के जवान का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के निवासी आर्मी जवान का आगरा में निर्माणाधीन घर की छत से गिरकर निधन हो गया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


विकास खंड बरनाहल के गांव नगला मिलिक निवासी हरेंद्र कुमार (38) पुत्र जगत राम सिंह वर्ष 2006 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी 16 कुमाऊं रेजीमेंट दिल्ली में तैनाती थी। हरेंद्र कुमार दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। हरेंद्र कुमार का रामबाग आगरा में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना सेना के अधिकारियों को दी। आर्मी अधिकारी गांव पहुंच गए। रविवार को परिजन और बटालियन के सूबेदार राजकुमार, संदीप कुमार अपने सैनिकों के साथ पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अंतिम दर्शन के लिए एमएलसी मुकुल यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मृतक के पुत्र सर्वज्ञ ने मुखाग्नि दी। हरेंद्र की पत्नी ममता, पुत्री तनिष्का और पुत्र सर्वज्ञ का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed