फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army

दौड़ में 603 ने पाई सफलता

Wed, 09 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 09 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
army
 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के लिए मंगलवार को इटावा और झांसी के 12435 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें से 1798 युवा लंबाई कम होने से बाहर हो गए। 10637 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिसमें से 603 ही सफल हो पाए। बुधवार को झांसी और आउटसाइडर युवाओं की भर्ती होगी।  सुबह साढ़े पांच बजे से दौड़ शुरू हुई, जो डेढ़ बजे तक चली। ट्रेड मैन की भी दौड़ हुई। इसमें दोनों जिलों के 2524 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को झांसी व आउट साइडर के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। मंगलवार की शाम को ही हजारों युवक जीत सिंह स्टेडियम के आसपास पहुंच गए। और दिनों की अपेक्षा बुधवार को अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


गिरने से अभ्यर्थी घायल
मंगलवार को दौड़ के दौरान इटावा निवासी गिरेंद्र पुत्र घनश्याम सिंह गिर गए। उनके ऊपर से कई युवा दौड़ते हुए निकल गए। उसकी आंख पर भी चोट बताई जा रही है। सैन्यकर्मी मेडिकल कैंप में ले गए। उसके चार टांके आए। इसके बाद हुई दौड़ में इटावा के अंकुश पुत्र महाराज सिंह अचानक रनवे पर गिर गए। डाक्टरों ने उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब हुआ बैग
भर्ती में आए इटावा के भर्तना निवासी रोहित कुमार का बैग गुम हो गया। उन्होंने स्टेडियम में बैग रख दिया था। दौड़ में शामिल होने के बाद आए तो बैग गायब था। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट थीं।


वर्जन
आज झांसी व आउट साइडर अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अधिक अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसलिए इंतजाम भी उसी के अनुरूप किए हैं। आज दौड़ का आखिरी दिन है। गुरुवार से भर्ती की अन्य प्रक्रिया शुरू होंगी।
- कर्नल श्रीकांत नारायण, डायरेक्टर, सेना भर्ती दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed