फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arms Robbers Attempt To Loot Home Hostage Family Crime News

आगरा में बदमाशों का दुस्साहस: मकान दिखाने के बहाने परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश

Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

एक घर में घुसे चार बदमाशों ने मास्क लगा रखा था। घर में आने के बाद बदमाश पीने के लिए पानी मांगने लगे। इस पर गृहस्वामी ने पानी मंगाया। तभी बदमाशों ने गृहस्वामी का गला पकड़ लिया। किरायेदार भी बैठा था। दोनों को बंधक बनाने के बाद अंदर कमरे में ले गए। दो बदमाशों ने हथियार भी निकाल लिए।
 

विज्ञापन
Arms Robbers Attempt To Loot Home Hostage Family Crime News
आगरा: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित त्रिवेणी नगर में शुक्रवार दोपहर को डेढ़ बजे सबमर्सिबल पंप की बोरिंग का कार्य करने वाले ओमप्रकाश के घर में छह बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। किराये पर कमरा लेने के बहाने आए बदमाशों ने हथियार तानकर परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद अलमारी खंगालने लगे। ओमप्रकाश की बेटी पुष्पा मौका पाकर छत पर चढ़ गई। इसके बाद शोर मचा दिया। इससे बदमाशों के पैर उखड़ गए। वह भाग खड़े हुए। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। हालांकि घटना को संदिग्ध भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेमवती का पथरी का ऑपरेशन जयपुर में हुआ है। उनका बेटा राजू और बहू रेनू उनके साथ गई हुई हैं। छोटा बेटा सुनील काम पर गया था। घर में दो किरायेदार पवन और सुनीता रहते हैं। घर में उनकी बेटी पुष्पा, उसकी आठ साल की बेटी इशानी, बेटे राजू के बच्चे दस साल की सोनिया, सात साल का कार्तिक, छह साल की चांदनी थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को दो युवक आए। वह मकान दिखाने की कहने लगे। मगर, उन्होंने मना कर दिया। कहा कि आगे कॉलोनी में देख लो। यही युवक दो दिन पहले भी आए थे। मगर, युवक आकर चारपाई पर बैठ गए। इसके बाद दो बार में चार लोग और आ गए। चारों ने मास्क लगा रखा था। इसके बाद पानी पीने के लिए मांगने लगे। इस पर ओमप्रकाश ने नाती कार्तिक से पानी मंगाया। वह पानी लेने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ा, बदमाशों ने ओमप्रकाश का गला पकड़ लिया। किरायेदार पवन भी बैठा था। दोनों को बंधक बनाने के बाद अंदर कमरे में ले गए। दो बदमाशों ने हथियार भी निकाल लिए। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अलमारी की चाबी मांगने लगे। घर के दूसरे कमरे में बेटी पुष्पा और नातिन मौजूद थी। उन पर हथियार तान दिए। इसके बाद घर की तलाशी लेने लगे। तीन बदमाश परिवार के लोगों पर हथियार तानकर खड़े रहे।
बेटी ने दिखाया साहस, बचा ली वारदात
ओमप्रकाश की बेटी पुष्पा किसी तरह घर की छत पर पहुंच गई। वह शोर मचाने लगी। इसका पता बदमाशों को चल गया। पकड़े जाने के डर से वो घर से निकलकर भाग गए। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
 

सात साल की ईसानी पर भी तान दिया था तमंचा
परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने सात साल की इशानी पर भी तमंचा तान दिया था। उसके शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इससे परिजन दहशत में आ गए। उधर, ओमप्रकाश भी गला पकड़े जाने से बेहोश हो गए। बाद में उन्हें होश आया। तब पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। इसमें बदमाश भागते हुए नजर आए। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।

छोटे बेटे की शादी की चल रही तैयारी
ओमप्रकाश ने बताया कि छोटे बेटे सुनील की 27 नवंबर की शादी है। इसको लेकर घर में तैयारी चल रही है। वहीं बेटी पुष्पा भी आई हुई थी। उसके जेवरात और 60 हजार रुपये रखे हुए थे। अभी अलमारी चेक कर रहे हैं। रुपयों के बारे में पता किया जा रहा है। वह पुलिस को तहरीर देने जाएंगे।
पुलिस छिपाती रही मामला
घर में लूट की सूचना शुक्रवार दोपहर को सोशल मीडिया पर आई थी। इस पर अधिकारियों के फोन थाना पुलिस के पास पहुंचे। मगर, पुलिस ने यही कहा कि घर में मामूली झगड़ा हो गया था।

फिरोजाबाद: बुखार से मौत का सिलसिला जारी, तीन बच्चों सहित पांच ने तोड़ा दम, 121 पहुंची मृतकों की संख्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed