फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: बुखार से तीन बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम, 120 पर पहुंची मृतकों की संख्या

Sat, 11 Sep 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Sep 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five More Death From Viral Fever And Dengue In Firozabad Today
फिरोजाबाद: अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार की टीमों के दौरे के बाद भी वायरल और डेंगू से हो रही मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को चार मरीजों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। अब कुल मौत का आंकड़ा 120 पहुंच गया है। नगला मवासी गांव निवासी दो वर्षीय यश पुत्र अनिल कुमार ने इलाज के लिए कस्बा मक्खनपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। उसे आठ सितंबर को बुखार आया था। क्षेत्रीय चिकित्सक से ही उपचार कराया था। एका निवासी वैष्णवी (10) पुत्री अशोक कुमार की मौत हो गई। परिजन वैष्णवी को गंभीरवस्था में इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। रास्ते ही में ही उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

Five More Death From Viral Fever And Dengue In Firozabad Today
फिरोजाबाद: अस्पताल में बीमार को लेकर आए परिजन - फोटो : अमर उजाला
डेंगू का शिकार कपावली का 18 वर्षीय अजय कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इधर, मैनपुरी के दन्नाहार गांव निवासी अनुष्का (12) पुत्री गिरीशचंद्र को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता गिरीशचंद्र ने बताया कि अनुष्का सौ शैया अस्पताल में भर्ती थी। बुखार में आराम न मिलने के कारण परिजन शिकोहाबाद के निजी अस्पताल ले गए। एक दिन भर्ती होने के बाद बालिका की निजी अस्पताल में तबियत बिगड़ी तो सौ शैया अस्पताल के लिए ही रेफर कर दिया था। वहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित किया।
Five More Death From Viral Fever And Dengue In Firozabad Today
फिरोजाबाद: अस्पताल में इलाज कराते मरीज - फोटो : अमर उजाला
डीएम बोले 70 मरीज डेंगू के बचे, अस्पताल में दिख रही कतारें 
डीएम चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को नई आबादी वाले क्षेत्र के साथ सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों की संख्या 70 रह गई है। बाकी सामान्य मरीज भर्ती है। लेकिन इन आंकड़ों की हकीकत मेडिकल कॉलेज और शहर के निजी अस्पताल, पैथोलॉजी में लगी भीड़ को देखकर तालमेल नहीं खा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five More Death From Viral Fever And Dengue In Firozabad Today
फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने जाना अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला

जिले में डेंगू, मलेरिया एवं वायरल बुखार से पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम चंद्र विजय सिंह ने सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। कॉलेज प्राचार्या डा.संगीता अनेजा, सीएमओ डा.दिनेश कुमार प्रेमी, बाल रोग विशेषज्ञ डा.एलके गुप्ता एवं लखनऊ से आई विशेष मेडिकल टीम से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती चार सौ से अधिक मरीजों मे 70 ही डेंगू से प्रभावित है। बाकी को सामान्य बुखार है। जिले में डेंगू रोग में गिरावट आ रही है। लेकिन शहर के सौ शैय्या और प्राइवेट ट्रामा सेंटर के साथ करीब दो सौ से अधिक निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगीं हैं। साथ ही बेड भी फुल हैं। हर अस्पताल में डेंगू और वायरल के मरीज जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Five More Death From Viral Fever And Dengue In Firozabad Today
फिरोजाबाद डीमए लोगों को जागरूक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

नई आबादी के मोहल्लों में दस्तक, घर-घर जाकर किया जागरूक
डीएम चंद्र विजय सिंह ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम के साथ शहर के हिमायूंपुर, भीमनगर, सुहाग नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां पर लगाए गए स्वास्थ्य विभाग के कैंपों का निरीक्षण कर व व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान उन्होने घर-घर जाकर उसमें एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई।

फिरोजाबाद में डेंगू के डरावने आंकड़े: सौ शैया अस्पताल में 77 और बच्चों में डेंगू की पुष्टि, 410 मरीजों का इलाज जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed