{"_id":"6380ae9f1b7c2b3d0f2d97dc","slug":"arms-licence-15-days-stay-in-mental-hospital-for-mental-health-certificate-then-file-will-proceed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शस्त्र लाइसेंस के लिए 15 दिन रहना होगा मानसिक अस्पताल में भर्ती, तब आगे बढ़ेगी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शस्त्र लाइसेंस के लिए 15 दिन रहना होगा मानसिक अस्पताल में भर्ती, तब आगे बढ़ेगी फाइल
Fri, 25 Nov 2022 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:31 PM IST
सार
अस्पताल में 15 दिन भर्ती होने के बाद आवेदकों को मानसिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिल सकेगा। इसके लिए आवेदकों को पांच हजार रुपये शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शस्त्र लाइसेंस बनवाने में मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र मांगा जाता है। जिले में मानसिक रोग का चिकित्सक न होने पर उसे अलीगढ़ भेज दिया जाता है। वहां से आवेदक को आगरा के मानसिक अस्पताल में भेजा जा रहा है। यहां 15 दिन भर्ती होने के बाद मानसिक प्रमाणपत्र बनाया जाएगा। इसके लिए उसे शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये भी खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदक का प्रमाणपत्र मांगा जाता है। जिले में आंखों सहित अन्य जांचें तो हो जाती हैं, लेकिन यहां मानसिक रोग चिकित्सक नहीं है। अभी तक अलीगढ़ में रिपोर्ट बन रहीं थीं, लेकिन अब वहां से आवेदक को आगरा के मानसिक रोग अस्पताल में भेजा जा रहा है। वहां शस्त्र लाइसेंस आवेदक को 15 दिन भर्ती होने की बात कही जा रही है। इसका खर्चा पांच हजार रुपये बताया जा रहा है। 15 दिन रुकने के बाद वहां आवेदक मानसिक रोग से स्वस्थ हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: बाइक सवारों को कार ने रौंदा, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
विज्ञापन
एक दिन में चार से पांच आते हैं आवेदक
एसीएमओ ने बताया कि उनके पास शस्त्र आवेदक एक दिन में चार से पांच आते हैं। सभी को अलीगढ़ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा मानसिक अस्पताल गए कुछ आवेदकों ने मामले की जानकारी दी है। इस संबंध में जानकारी की जा रही है।