फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   armed man breaks security of Dalai Lama in mainpuri

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में सेंध, मंच पर पिस्टल लेकर पहुंचा व्यक्ति, मचा हड़कंप

Tue, 04 Dec 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 04 Dec 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
armed man breaks security of Dalai Lama in mainpuri
सुरक्षा गार्ड को बाहर निकालते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के जसराजपुर में चल रहे धम्म प्रवचन कार्यक्रम में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। दूसरे दिन मंच पर एक सुरक्षा गार्ड पिस्टल लेकर पहुंच गया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा गार्ड को मंच से उतारा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पांच जगहों पर सुरक्षा चेकिंग के बाद ही किसी को पंडाल में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बावजूद मंगलवार को उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव मंगलवार को दलाई लामा के प्रवचन सुनने के लिए जसराजपुर पहुंचीं। आयोजकों ने अपर्णा यादव के बैठने की व्यवस्था मंच पर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड देवेंद्र कुमार भी पिस्टल लेकर मंच पर चढ़ गया। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भेजकर सुरक्षा गार्ड को मंच से उतरवाया। एएसपी ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे किसी ने रोका नहीं। वह तो अपर्णा यादव की सुरक्षा में तैनात है।  

 
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अपर्णा यादव की सुरक्षा में सुरक्षा मुख्यालय से एसआई देवेंद्र कुमार तैनात हैं। वह सरकारी पिस्टल के साथ मंच पर चढ़ गए थे। बाद में उन्हें मंच से  उतार दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed