{"_id":"6a2f8963311828dd5c09e795","slug":"armed-gang-loots-16-lakh-from-jeweller-s-house-in-bah-trader-injured-while-resisting-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह में बड़ी वारदात: घर में सो रहा था परिवार, छत से कूदे बदमाश, सराफा कारोबारी का फोड़ा सिर; 16 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाह में बड़ी वारदात: घर में सो रहा था परिवार, छत से कूदे बदमाश, सराफा कारोबारी का फोड़ा सिर; 16 लाख की लूट
Mon, 15 Jun 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:40 AM IST
सार
बाह के जरार क्षेत्र में देर रात हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर में घुस गए। विरोध करने पर कारोबारी को घायल कर बदमाश करीब 16 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाह लूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह के जरार के सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर में रविवार की रात घुसे चार बदमाशों बदमाशों ने गहने और नकदी लूट ली। वारदात से पहले घर की बत्ती गुल कर दी थी। इससे घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे कारोबारी गर्मी लगने पर बाहर निकले तो बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। अलमारी में रखे गहनों के अलावा पत्नी और मां के पहने जेवर भी ले गए। सूचना पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने मौका मुआयना किया। बाह थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने वारदात के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध उठाए हैं।
जरार के सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता का घर सुनसान रहने वाली बस्ती में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह पहली मंजिल के कमरे में पत्नी लक्ष्मी के साथ और मां चंद्रकांता ग्राउंड फ्लोर पर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे कमरे की बिजली गुल हो गई। एसी और पंखा बंद होने पर गर्मी लगने पर उन्होंने दरवाजा खोला।
दरवाजा खोलते ही हथियारबंद बदमाशों ने सिर में तमंचे के बट से प्रहार किया। दोनों मोबाइल लेकर पानी की बाल्टी में डाल दिए। उनके पास खड़े दो बदमाशों में से एक नकाब ओढ़े था, सभी के पास तमंचे और रिवाल्वर थी। दो बदमाश पत्नी के पास खड़े हो गए थे। उन्होंने बदमाशों के मांगे जाने पर पहनी हुई सोने की दो अंगूठी दे दीं। कमरे में रखी अलमारी में पत्नी के कुछ जेवर और करीब ढाई सौ ग्राम वजनी चांदी के जेवर ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे कमरे की अलमारी से सोने की जंजीर, कॉलर आदि ले लिए। मां से सोने की चार चूड़ी ले ली। करीब 35 मिनट बाद बदमाश घर के चैनल के रास्ते से निकल गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाश करीब 16 लाख रुपये के रहने और 25 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोगों को जगाया, कुछ ही देर में कस्बे के लोग घर पर पहुंच गए। समाजसेवी उमेश सिसौदिया ने इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पर रात में ही पहुंची बाह पुलिस ने आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की।
सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने मुआयना किया। डीसीपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं। दोपहर में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार बाह पहुंचे। खुलासे के स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी दोपहर में कारोबारी के घर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए।
एक बदमाश बोला- नसरुद्दीन गोली मार, स्थानीय भाषा में कर रहे थे बातें
पुलिस पूछताछ में कारोबारी अमरीश गुप्ता ने बताया कि एक बदमाश बोला था कि नसरुद्दीन मार गोली, प्रति उत्तर में बदमाशों से कारोबारी बोले कि गोली क्यों मार रहे हो, सामान दे तो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश 22 से 27 साल की उम्र के थे। उनकी बोलचाल की भाषा स्थानीय थी। दो बदमाश पत्नी लक्ष्मी के पास खड़े रहे। उसके बोलने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। कह रहे थे कि ये तो पागल है। वारदात के दौरान खटपट की आवाज पर कमरे के गेट पर पहुंची मां चंद्रकांता से बदमाश बोले अम्मा सामान दे दो। उनके साथ नीचे आए और चार चूड़ी ले ली। उन्होंने मां से गेट के चैनल की चाबी ली, ताला खोला, चैनल के अंदर रखी बाइक निकाली, चालू न होने पर पैदल ही निकल गए। बदमाश अपने साथ प्लास लेकर आए थे, कमरे की बिजली काटने के बाद प्लास को वहीं पर छोड़ गए।
2006 में छोटे भाई को गोली मार कर छीना था नकदी से भरा झोला
कारोबारी परिवार की पहले पुरानी पुलिस चौकी के पास किराने की दुकान थी। वर्ष 2006 में बदमाशों ने छोटे भाई अंजू गुप्ता को गोली मारकर नकदी से भरा झोला छीना था। इससे पहले किराने की दुकान में नकब लगा कर चोरी की गई थी। उसके बाद पुलिस चौकी स्थानांतरित हो गई। पुलिस चौकी हटने के बाद कारोबारी परिवार ने सदर बाजार में सराफा की दुकान खोल ली थी।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, बदमाशों की धरपकड़ को दबिश
लूट की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की सुरागरसी में जुट गई है। बदमाशों के स्थानीय होने की बात सामने आने पर पुलिस ने कारोबारी के घर से जुड़े रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बदमाश छत पर कैसे चढ़े?, इसकी भी छानबीन की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध उठाए हैं। कारोबारी परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दहशत में कारोबारी, उठी खुलासे की मांग
लूट की वारदात से कारोबारी दहशत में है। अमरीश गुप्ता के घर पहुंचे पूर्व प्रधान विजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि ने सरकार से उम्मीद जताई कि बदमाशों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। लूट की वारदात के बाद घर पर पहुंचे बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू ने अधिकारियों से वारदात के खुलासे की मांग की है। जिससे कारोबारियों में सुरक्षा का एहसास बना रहे।