फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aridaman 2

साइकिल से उतर राजा, रानी ने थामा कमल

Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
साइकिल से उतर राजा, रानी ने थामा कमल
साइकिल से उतर राजा, रानी ने थामा कमल Updated Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
aridaman 2
साइकिल से उतर राजा, रानी ने थामा कमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी में चल रही पारिवारिक कलह के बीच सपा को करारा झटका लगा है। पार्टी के बाह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और वर्तमान विधायक राजा अरिदमन सिंह ने अपनी पत्नी पक्षालिका सिंह के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को भी समाजवादी पार्टी ने खेरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन

अरिदमन सिंह पिछले कई महीनों से भाजपा में वापसी की कोशिश कर रहे थे। शनिवार को आगरा के सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया उन्हें दोपहर करीब एक बजे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर लेकर पहुंचे। वहां उनकी पार्टी में विधिवत वापसी की घोषणा हुई। सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि अरिदमन सिंह का बाह विधानसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनना तय है। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह के विषय में पार्टी का नेतृत्व विचार करेगा। भाजपा में एंट्री से चंद रोज पहले तक अरिदमन सिंह सपा में ही रहने की कसमें खा रहे थे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने साइकिल को पंचर कर दिया है। अरिदमन सिंह 1996 और 2002 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। 2007 में बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के हाथों करारी शिकस्त के बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर साइकिल की सवारी थी और 2012 के चुनाव में सपा के टिकट पर लखनऊ पहुंचे थे। सपा ने 2012 के चुनाव पक्षालिका सिंह को खेरागढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पक्षालिका पर भरोसा जताया था। 2017 के चुनाव में सपा ने अरिमदन सिंह को बाह और पक्षालिका सिंह को खेरागढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। अरिदमन सिंह की भाजपा में वापसी से आगरा जिले के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed