फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arguments heard in court regarding case involving actress Kangana Ranaut

कंगना रणौत केस: अभिनेत्री के खिलाफ दायर रिवीजन में हुई बहस, अब 21 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Tue, 13 Oct 2026 08:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 13 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत पर किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था। मामले में मंगलवार को कोर्ट में बहस हुई। 

विज्ञापन
Arguments heard in court regarding case involving actress Kangana Ranaut
सांसद कंगना रणाैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद कंगना रणौत के विरुद्ध किसानों के अपमान के मामले में दायर रिवीजन में मंगलवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अदालत में बहस हुई। अगली सुनवाई 21 अक्तूबर, 2026 को होगी। डीजीसी ने बहस और जवाब के लिए समय मांगा।
विज्ञापन


वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा और उनके अधिवक्ता ने दलील दीं। कहा कि अवर न्यायालय के आदेश के बावजूद पुलिस ने कंगना रणौत का स्वयं बयान नहीं लिया। इसके बजाय पुलिस ने उनकी अधिवक्ता का बयान लेकर अधूरी रिपोर्ट पेश की। वादी ने एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें कंगना का बयान स्वयं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेने की मांग की गई थी। अवर न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। वादी पक्ष ने इसे कानूनी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन बताया। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत पर किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था। 
विज्ञापन


गटर जेनरेशन मामले की रिवीजन में सुनवाई आज
कंगना रणौत पर प्रदर्शनकारी छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप लगाकर अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में वाद दायर किया था। अवर न्यायालय ने इसे यह कहकर खारिज किया था कि वादी पीड़ित नहीं है। उन्होंने इस आदेश के विरुद्ध जिला जज की अदालत में रिवीजन दायर किया था। जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed