{"_id":"69c993c7e471ebab8707c162","slug":"ardaya-water-tank-supply-stalled-for-six-days-prompting-a-protest-agra-news-c-25-1-agr1008-1022795-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अरदाया पानी टंकी की सप्लाई छह दिन से ठप, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अरदाया पानी टंकी की सप्लाई छह दिन से ठप, धरने की चेतावनी
Mon, 30 Mar 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा। विकास खंड अछनेरा के गांव अरदाया में जल निगम की पानी की टंकी से होने वाली मीठे पानी की आपूर्ति पिछले छह दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की जमीन में खारा पानी होने के कारण पीने योग्य पानी का एकमात्र साधन सरकारी पानी की टंकी ही है। टंकी की मोटर खराब होने से सप्लाई बंद है, जिससे गांव में पानी की स्थिति ख़राब बनी हुई है। ट्यूबवेल ऑपरेटर प्रमोद कटारा ने बताया कि जल निगम ने पानी सप्लाई, रखरखाव और पाइपलाइन लीकेज ठीक करने की जिम्मेदारी ‘धारा’ नाम की निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से दी हुई है। इसके बावजूद सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि टंकी में केवल एक ही मोटर लगी है, जो बार-बार खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जल विभाग की होगी।