{"_id":"6171cbbabf30826a28411c11","slug":"ardaya-s-two-brothers-died-due-to-electrocution-in-haryana-agra-news-agr5121739106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरदाया के दो भाइयों की हरियाणा में करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरदाया के दो भाइयों की हरियाणा में करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली (आगरा)। क्षेत्र के गांव अरदाया के रहने वाले कंटेनर चालक जितेंद्र उर्फ जीतन (28) और उसके छोटे भाई सुदामा (25) की बुधवार रात कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कंटेनर के रास्ते से केबल हटाते समय यह हादसा हुआ। एक साथ दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसरा है।
परिजनों के मुताबिक जितेंद्र ट्रक चालक था, जो एक कंपनी का कंटेनर चलाता था। उसी कंटेनर में उसका छोटा भाई सुदामा सहायक था। बुधवार की रात करीब आठ बजे दोनों भाई कंटेनर लेकर जा रहे थे।
कुंडली, सोनीपत के पास रास्ते में हाईवोल्टेज लाइन की केबल लटक रही थी, जिसे हटाने के लिए सुदामा कंटेनर पर चढ़ गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए जितेंद्र भी कंटेनर पर चढ़ गया। उसे भी करंट लगा और वह कंटेनर से नीचे आ गिरा। हादसे में सुदामा की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र की इलाज के दौरान सांसें थमीं। रात में जैसे ही यह सूचना घर पहुंची, मातम पसर गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र की शादी हो गई थी। उसके दो बेटियां अंजलि (4) और भूरी (1) हैं। मौत से पत्नी पुष्पा और मां मुन्नी देवी की रो-रोकर हालत खराब है।