फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Archaeological survey will examine ancient coins, search for absconding youth continues with four coins

प्राचीन सिक्कों का परीक्षण करेगा पुरातत्व सर्वेक्षण, चार सिक्के लेकर फरार युवक की तलाश जारी

Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Archaeological survey will examine ancient coins, search for absconding youth continues with four coins
कासगंज पटियाली में मिले प्राचीन सिक्के - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली के मोहल्ला टोला में मिले प्राचीन सिक्कों का परीक्षण पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञ करेंगे। कासगंज जिला प्रशासन से सहयोग लेकर सिक्के की धातु और निर्माण के कालखंड पर शोध होगा। इधर पटियाली पुलिस ने सिक्कों को प्रशासन के सुपुर्द करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहल्ला टोला में खाली प्लॉट में खेलते समय सोमवार दोपहर को बच्चों को प्राचीन सिक्कों से भरी गुल्लक मिली थी। जांच में पाया गया कि इस गुल्लक में 15 सिक्के थे। जिनमें से दो बच्चों से 11 सिक्के बरामद कर लिए गए। जबकि 4 सिक्के लेकर युवक सलमान गायब है। पुलिस सलमान को तलाश रही है। इधर इन प्राचीन सिक्कों का परीक्षण होगा। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि सिक्के चांदी के हैं और लगभग 300 से 400 वर्ष पुराने हो सकते हैं। पुरातत्व विभाग की टीम ने खबर के बाद इस सिक्कों को संज्ञान में लिया है। टीम इन सिक्कों को प्रशासन के सहयोग से अपने कब्जे में लेकर इनका सर्वेक्षण करेगी। सिक्के किस काल के हैं इसका भी परीक्षण होगा। टीम जल्द ही सर्वेक्षण के लिए जिले में आएगी।
विज्ञापन

कासगंज में प्राचीन सिक्के मिलने की जानकारी हुई है। इन सिक्कों का परीक्षण सिर्फ पुरातत्व विशेषज्ञ ही कर सकते हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को सिक्के के बारे में जानकारी देंगे। जिससे कि वे सर्वे टीम को भेज सकें। इन सिक्कों का परीक्षण होगा। - देवेंद्र कुमार, सहायक पुरातत्व सर्वेक्षण कार्यालय, आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed