{"_id":"5d125a0b8ebc3e3cb67b5c3f","slug":"aprajita-medical-camp-in-dayalbagh-women-gets-tretment-by-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: बीमारी का दर्द झेल रही महिलाओं को मिलीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: बीमारी का दर्द झेल रही महिलाओं को मिलीं दवाएं
Wed, 26 Jun 2019 09:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
दयालबाग के नगला हवेली में लगाए गए चिकित्सा शिविर में आईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बीमारी का दर्द झेल रही महिलाओं को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत लगे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में परामर्श के साथ दवाएं मिलने से राहत मिली। दयालबाग नगला हवेली के मंदिर परिसर में लगाए गए शिविर में 178 मरीज लाभान्वित हुए।
शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा स्त्री रोग, त्वचा रोग, पेट जनित बीमारी, मधुमेह, घुटना दर्द के मरीज रहे। आयुर्वेद विभाग की विशेषज्ञ डॉ. नरिमा सिंह और डॉ. वनीता स्वरूप ने मरीजों की जांच की।
उन्हें दवाएं देने के साथ साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। खासतौर से महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने पर जोर दिया। शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने मरीजों को फॉलोअप के लिए महिला जिला अस्पताल में आयुर्वेद क्लीनिक पर आने की जानकारी दी। शिविर में मुख्य फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स आरती गुप्ता और राकेश कुमार रहे।

यह बोले मरीज
दुलारी देवी ने कहा कि घर के पास ही कैंप लगने से बड़ी राहत मिली। यहां डाक्टरों ने देखा और पर्चे पर लिखी दवाएं भी मिलीं। आभ्या शर्मा ने कहा कि अखबार में कैंप की खबर पढ़कर यहां दिखाने आए। डाक्टर ने इत्मीनान से समस्या सुनी और दवाएं दी।
ललिता देवी ने बताया कि कैंप के बारे में एक दिन पहले ही पड़ोसियों ने बता दिया था। डाक्टरों ने पूरी समस्या सुनकर जांच की। त्रिवेणी देवी ने कहा कि पेट संबंधी परेशानी है। कैंप की जानकारी पर यहां डाक्टरों को दिखाने आई। दवा मिली, शिविर से लाभ मिला है।