फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   approximate business of three crores in Valentine's week in Agra

Valentine day: ताजनगरी में मोहब्बत के इजहार का तीन करोड़ का कारोबार, एक करोड़ से महका फूलों का बाजार

Mon, 14 Feb 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 01:47 PM IST
सार

वैलेंटाइन वीक में इस बार फूलों के भाव सबसे ज्यादा बढ़े। 150 रुपये किलो तक में बिकने वाला गुलाब इस हफ्ते 450 रुपये किलो तक बिका। शहर में अनुमानित एक करोड़ का फूलों का कारोबार हुआ है। 

विज्ञापन
approximate business of three crores in Valentine's week in Agra
गुलाब के फूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैलेंटाइन वीक में मोहब्बत के इजहार का कारोबार करीब तीन करोड़ रुपये का रहा। आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बियर, चॉकलेट, फूलों के कारोबार ने व्यापारी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद अग्रवाल के अनुसार इस सप्ताह फूलों की बिक्री सबसे अधिक हुई। चाकलेट, टेडी बियर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी के  बाजार में भी पिछले साल की तुलना में बीस प्रतिशत की तेजी दिखी। फूलों और चॉकलेट का कारोबार एक करोड़ रुपये तक का होने का अनुमान है। उपहारों की दुकानों पर पूरे सप्ताह भीड़ रही।

विज्ञापन

एक करोड़ रुपये का रहा फूलों का बाजार

वैलेंटाइन वीक में इस बार फूलों के भाव सबसे ज्यादा बढ़े दिखे। 150 रुपये किलो तक में बिकने वाला गुलाब इस हफ्ते 450 रुपये किलो तक बिका। फूलों के थोक कारोबारी विनोद कुशवाहा ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के सात दिन में आगरा जिला में करीब एक करोड़ रुपये के फूल बिके। फूलों की अधिक मांग के कारण उनके भाव भी अधिक बढ़े। चुनाव के कारण भी फूलों की मांग अधिक रही।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी में तीस लाख तक

आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी इस बार वैलेंटाइन वीक में खूब बिकी। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के थोक कारोबारी सुभाष जैन ने बताया कि जिले में करीब 30 लाख रुपये तक का कारोबार होने का आकलन है। इस बार बाजार में ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। खासतौर से ब्रासलेट और सिल्वर बैंड खूब बिके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 लाख का रहा उपहारों का कारोबार

साफ्ट टॉय और अन्य उपहारों के थोक कारोबारी भूपेंद्र कालरा के अनुसार वैलेंटाइन वीक में पूरे जिले से लगभग 80 लाख रुपये का कारोबार होने का आकलन है। इस बार ग्रीटिंग कार्डों की बिक्री कम रही। रिस्ट बैंड, कपल्स स्टेच्यु, मूविंग कपल्स, टेडी बियर अधिक बिके। उपहार का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए इस बार का वैलेंटाइन वीक तसल्ली भरा रहा। 

एक करोड़ रुपये की बिक गईं चॉकलेट 

इस वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की बिक्री ने भी कारोबार की मिठास बढ़ाई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी शिशिर भगत ने इस बार के वैलेंटइन वीक पर चॉकलेट का कारोबार जिले में लगभग एक करोड़ रुपये का रहा। देसी के साथ विदेशी चाकलेट भी पसंद किए गए। खासतौर से चाकलेट डे वाले दिन चाकलेटों की खूब बिक्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed