फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Approval of MBBS Studies In Etah Medical College Affiliated To Lucknow

मान्यता: एटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई को मंजूरी, लखनऊ से संबद्ध, इस साल सौ सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 15 Oct 2021 11:24 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Oct 2021 11:24 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज 25 फरवरी 2019 से बनना शुरू हुआ है। मारहरा रोड पर लगभग पूरी बिल्डिंग तैयार कर हो चुकी है। जबकि जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन पर अभी कार्य चल रहा है। पूरे मेडिकल कॉलेज की लागत दो करोड़ 16 लाख रुपये है।  

विज्ञापन
Approval of MBBS Studies In Etah Medical College Affiliated To Lucknow
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में निर्माणाधीन रानी अवंतीबाई स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय को 2021-22 के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई की मंजूरी दे दी गई है। लखनऊ की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से इसे संबद्ध किया         गया है। 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम द्वारा कॉलेज को मान्यता दे दी गई है। कॉलेज को 100 सीटें मिली हैं। इसी शिक्षण सत्र से महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी लेटर ऑफ इंटेंट आ गया है। आठ दिन में फाइनल पत्र भी आ जाएगा। 
विज्ञापन


दो करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज 
मेडिकल कॉलेज 25 फरवरी 2019 से बनना शुरू हुआ है। मारहरा रोड पर लगभग पूरी बिल्डिंग तैयार कर हो चुकी है। जबकि जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन पर अभी कार्य चल रहा है। पूरे मेडिकल कॉलेज की लागत दो करोड़ 16 लाख रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


25.89 एकड़ में बन रहा है मेडिकल कॉलेज 
मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। पीएसी-मारहरा रोड स्थित गांव सिरांव में शिक्षण कार्य के लिए 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग बनाई गई है। जहां छात्रावास, लैब, लेक्चर रूम के साथ फैकल्टी के लिए आवास भी बनाए गए हैं। 
अभी 330 बेड का हो रहा संचालन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 330 बेड का बना है। वर्तमान में कॉलेज में दोनों अस्पताल व मैटरनिटी विंग में बेड संचालित है। 30 बेड की इमरजेंसी है।

Approval of MBBS Studies In Etah Medical College Affiliated To Lucknow
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज में डीनबी के लिए 18 सीटों पर मिली हरी झंडी
स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में छह और विभाग में डीएनबी (डिप्लोमा नेशनल बोर्ड) कोर्स शुरू होने जा रहा है। इसमें एमबीबीएस कर चुके डॉक्टर तीन वर्ष के कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज आएंगे। छह विभाग में कुल 18 सीटे स्वीकृत हुई हैं। काउंसिलिंग के बाद नया बैच नवंबर तक आने की उम्मीद है।
स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में अभी तक एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने बताया कि डीएनबी कोर्स के लिए स्वीकृति मिल चुकी हैं। इसमें छह विभाग में 18 सीटों पर डॉक्टर पढ़ाई के लिए आएंगे। नवंबर में डीएनबी के लिए उनके आने की उम्मीद है। 

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: जांच लगभग पूरी, एसआईटी जल्द जारी कर सकती है डीएफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed