फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Appointment of Anganwadi workers pending

Agra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति लटकी

Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Appointment of Anganwadi workers pending
कासगंज। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया पोर्टल बंद होने से पांच माह से लटकी हुई है। इसका असर काम-काज पर भी पड़ रहा है। विभाग को रिक्त पड़े 395 पदों पर अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाना पड़ रहा है। जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में पदों के सापेक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती नहीं है। 10 साल बाद रिक्त पदों को भरने के लिए प्रकिया शुरू की गई। रिक्त पदों को भरने के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके बाद सहायिकाओं को प्रोन्नत करने के बाद जो 395 पद शेष बचे उनको भरने के लिए आवेदन मांगे गए। इन पदों को भरने के लिए आवेदन की 14 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अप्रैल माह में नियुक्ति होनी थी, लेकिन तब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने से प्रक्रिया पर रोक लग गई। पोर्टल को बंद कर दिया गया। इससे आवेदन करने वाली महिलाएं मायूस हो गईं। उनको तसल्ली दी कि आचार संहिता हटने पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद भी अभी तक प्रकिया शुरू नहीं हो सकी है। अभी तक पोर्टल नहीं खुल पाने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही।जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही 950 सहायिकाओं के पद भी खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसका भी असर काम पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed