फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apply for Mr. Dorilal Agarwal National Meritorious Divyang Scholarship by 15 January

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए 15 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 06 Jan 2021 10:31 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 06 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Apply for Mr. Dorilal Agarwal National Meritorious Divyang Scholarship by 15 January
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : iStock

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2020 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। दिव्यांग छात्र 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन विकलांग कल्याण संस्था मथुरा की आगरा शाखा एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष किया जाता है।

विज्ञापन


विकलांग सहायता संस्था के संयुक्त सचिव प्रेमचंद जैन ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं किसी सरकारी कॉलेज में बीएड, एमएड, डीएलएड, एमसीए, एमबीए, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं, केवल वही छात्रवृत्ति लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


संस्था के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत नए छात्र-छात्राओं को कोरोना प्रकोप के कारण यह छात्रवृत्ति इस वर्ष दे पाना संभव नहीं हो सकेगा। संस्था के आगरा शाखा के अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि शरीरिक रूप से अक्षम, हाथ-पैर कटे, पोलियोग्रस्त, मूक बधिर, दष्टिबाधित एवं मानसिक विकलांगता से ग्रस्त मेधावी छात्र-छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 लाख से अधिक धनराशि की छात्रवृत्ति वितरित की गई थी
संस्था के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 12 से 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष  छात्रवृत्ति दी जाएगी। वर्ष 2019 में आयोजित किए गए कार्यक्रम में 18 राज्यों के 150 दिव्यांग छात्र छात्राओं को 22 लाख रुपये से अधिक धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई थी।


ऐसे मिलेगा आवेदन फॉर्म
दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपना नाम, कक्षा ( जिसमें अध्ययनरत हैं) और मोबाइल नंबर लिखकर vssagra2017@gmail.com पर मेल कर दें। उनकी ई-मेल आईडी पर आवेदन फॉर्म भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed