{"_id":"5f4cf35a8ebc3eabec6b2532","slug":"apply-for-admission-in-dr-bhim-rao-ambedkar-university-date-15-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ी, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ी, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
सार
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक के लिए प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र अब 15 सितंबर तक प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी तक यह तिथि 31 अगस्त थी।
परास्नातक छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होगी। एमकॉम, एमए और एमएससी में प्रवेश लेने के लिए छात्र संबंधित कॉलेज की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक के लिए प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो रही है।

एक लाख छात्रों की परीक्षा पर निर्णय मंगलवार को
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों की मुख्य परीक्षा पर मंगलवार को निर्णय होगा। इसके लिए परीक्षा समिति की बैठक हो रही है। इसमें परीक्षा तिथि, सेंटर, प्रवेश पत्र और पर्यवेक्षक तय होंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम वर्ष के छात्रों की इसी महीने परीक्षा कराने का आदेश दिया है। ऐसे में विश्वविद्यालय तैयारियों में जुट गया है। सेंटर लगभग तय हो गए हैं। विश्वविद्यालय में लगभग चार लाख से अधिक छात्र हैं, इसमें से कोरोना वायरस के चलते स्नातक, परास्नातक और व्यवसायिक कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्रों की ही परीक्षा होगी। इनकी संख्या करीब एक लाख है।
इनकी परीक्षा दस सितंबर से कराने पर विचार चल रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय परीक्षा समिति लेगी। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी हैं, तिथि समेत अन्य निर्णय के लिए परीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। इसी में तिथि, सेंटर समेत अन्य निर्णय पर मुहर लगेगी।