फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applied last year for degree in Agra University not yet received

गजब का हाल: आगरा विश्वविद्यालय में पिछले साल किया आवेदन, अभी तक नहीं मिली डिग्री

Sat, 12 Aug 2023 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का हाल भी गजब का है। यहां डिग्री के लिए पिछले साल आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक डिग्री नहीं मिल पाई है। 
 

विज्ञापन
Applied last year for degree in Agra University not yet received
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को डिग्री और अंकतालिकाओं के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। पिछले साल आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अब तक डिग्री नहीं मिल पाई है। एजेंसी बदल जाने की वजह से अब आवेदकों को ट्रैकिंग की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। उनके डाटा उपलब्ध न होने से भी आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था इसलिए बनाई गई थी कि विद्यार्थियों को दौड़ न लगानी पड़े। उन्हें घर बैठे ही डिग्री और अंकतालिकाएं मिल जाएं। ऐसा नही हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने के एक से डेढ़ साल बाद भी डिग्री और अंकतालिकाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रमाणपत्रों में नाम आदि में संशोधन के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व की एजेंसी के समय आवेदन करने वाले तमाम विद्यार्थी दोबारा डिग्री और अंकतालिका के लिए आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये हैं दो केस 

केस एक- मथुरा के रहने वाले विनय ने एमए की डिग्री के लिए 01 सितंबर 2022 को आवेदन किया था। 11 माह बीतने के बाद भी डिग्री भेजी नहीं गई। जबकि उन्होंने वर्ष 2010 में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तीन बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केस- दो- कन्नौज के रहने वाले शिव कुमार ने एक नवंबर 2022 को पीएचडी की डिग्री के लिए आवेदन किया था। अभी तक डिग्री नहीं मिली। जबकि वह विश्वविद्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। वर्ष 2003 में पीएचडी की थी।

डाटा रिसीव किया जा रहा

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि पुरानी एजेंसी से सारा रिसीव किया जा रहा है। उसके समय में ऑनलाइन आवेदन करने वाले जो भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। उन्हें डिग्री व अंकतालिकाएं दिलवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed