{"_id":"671be0c2a9c8a2471201e396","slug":"applications-for-admission-in-private-schools-from-december-1-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-122915-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 1 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 1 दिसंबर से
Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के शिक्षासत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। अब तक 590 विद्यालयों की मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है। एक दिसंबर से चार चरणों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ताकि शिक्षासत्र शुरू होने से पहले सभी बच्चों का प्रवेश पूरा हो सके।शासन से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाती है। विद्यालयों में ऐसे बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। जिले में 599 विद्यालय में आरटीई के तहत प्रवेश की सुविधा दी जाती है। बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालयों की पोर्टल पर मैपिंग होती है ताकि आवेदन करते समय अभिभावक अपने मनपसंद विद्यालय का चयन कर सकें। इन विद्यालयों में से अब तक 590 विद्यालयों की मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है।इस साल शासन से आवेदन करने के लिए दिसंबर माह से ही व्यवस्था निर्धारित करते कार्यक्रम जारी किया है। पहले चरण में एक दिसंबर से 19 दिसंंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 20 से 23 दिसंबर तक आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। 24 दिसंबर को लाॅटरी निकलेगी। 27 दिसंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। दूसरे चरण में एक जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन होंगे। 20 से 23 जनवरी तक आवेदन पत्रों का सत्यापन होगा। 24 जनवरी को लाॅटरी निकलेगी। 27 जनवरी तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। तीसरे चरण में एक फरवरी से 19 फरवरी तक आवेदन होंगे। 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन होगा। 24 फरवरी को लॉटरी निकलेगी। 27 फरवरी तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। चौथे चरण में एक मार्च से 19 मार्च तक आवेदन होंगे। 20 से 23 मार्च तक सत्यापन होगा। 24 मार्च कोे लॉटरी निकलेगी। 27 मार्च तक प्रवेश हो सकेंगे।
विज्ञापन