फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Application date extended again for Navodaya Vidyalaya

Agra News: नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन तिथि फिर बढ़ी

Tue, 24 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Application date extended again for Navodaya Vidyalaya
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। अब अभिभावक व छात्र सात अक्तूबर तक अपने आवेदन कर सकेगे।जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन होना है।।आवेदन के लिए 16 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन गत वर्ष से कम आवेदन होने पर 23 सितंबर तक की तिथि को बढ़ाया गया। तिथि बढ़ने पर आवेदन तो बढे, लेकिन गत वर्ष की संख्या तक आवेदन नहीं हुए, जबकि 10 प्रतिशत आवेदन बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। प्रधानाचार्य आरआर सिंह का कहना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दी गई है। प्रवेश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होगा।
विज्ञापन

यह हैं पात्रता की शर्तें :
आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए। आवेदन पोर्टल पर अभ्यर्थी का मूलभूत विवरण राज्य, जिला, खंड, आधार संख्या, पेन संख्या आदि भरा जाएगा। आवेदन में अभ्यर्थी व उसके माता-पिता दोनों के हस्ताक्षर एवं अभ्यर्थी की फोटो के साथ प्रमाणित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।इस तरह करें आवेदन :
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक क्लिक करना होगा। एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। यहां क्लास 6 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed