{"_id":"5d4c46cd8ebc3e6c990bd409","slug":"apo-nutan-yadav-shot-died-in-police-line-update-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा महिला अफसर हत्याकांडः कॉल डिटेल खोल रही अनसुलझे राज, पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महिला अफसर हत्याकांडः कॉल डिटेल खोल रही अनसुलझे राज, पुलिस को मिले अहम सुराग
Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नूतन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सहायक अभियोजन अधिकारी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल कई अनसुलझे राज खोल रही है। पुलिस ने काल डिटेल में मंगेतर से अधिक और हत्यारोपी से बहुत कम बातचीत होना पाया है। माना जा रहा है कि एपीओ की हत्या के पीछे मंगेतर से नजदिकियां भी वजह हो सकती हैं। पुलिस टीम हत्याकांड के हर पहलू पर जांच कर रही है।
पुलिस लाइन के सरकारी आवास में हुए सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पुलिस अधिकारी पूरी तरह से लगे हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में चार टीम लगी हुई हैं। वहीं घटना स्थल पर मिले मृतका के मोबाइल नंबर की अधिकारियों ने काल डिटेल निकलवाई है।

Trending Videos
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतका के मोबाइल की काल डिटेल में ज्यादातर उसके मंगेतर से बातचीत होना पाया गया है। जबकि हत्यारोपी धनपाल उर्फ धन्नू से बातचीत कम हुई है।
ऐसे में काल डिटेल आने के बाद आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्यारोपी से दूरियां और मंगेतर से नजदीकियां ज्यादा होने के चलते घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि इन सब बातों का खुलासा तो हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हत्योरापी को पकड़ने के लिए पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।