फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apo Nutan Yadav Shot Died in Police Line Update News in Hindi

एटा महिला अफसर हत्याकांडः कॉल डिटेल खोल रही अनसुलझे राज, पुलिस को मिले अहम सुराग

Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Apo Nutan Yadav Shot Died in Police Line Update News in Hindi
नूतन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सहायक अभियोजन अधिकारी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल कई अनसुलझे राज खोल रही है। पुलिस ने काल डिटेल में मंगेतर से अधिक और हत्यारोपी से बहुत कम बातचीत होना पाया है। माना जा रहा है कि एपीओ की हत्या के पीछे मंगेतर से नजदिकियां भी वजह हो सकती हैं। पुलिस टीम हत्याकांड के हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सरकारी आवास में हुए सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पुलिस अधिकारी पूरी तरह से लगे हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में चार टीम लगी हुई हैं। वहीं घटना स्थल पर मिले मृतका के मोबाइल नंबर की अधिकारियों ने काल डिटेल निकलवाई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतका के मोबाइल की काल डिटेल में ज्यादातर उसके मंगेतर से बातचीत होना पाया गया है। जबकि हत्यारोपी धनपाल उर्फ धन्नू से बातचीत कम हुई है।

ऐसे में काल डिटेल आने के बाद आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्यारोपी से दूरियां और मंगेतर से नजदीकियां ज्यादा होने के चलते घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि इन सब बातों का खुलासा तो हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हत्योरापी को पकड़ने के लिए पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed