{"_id":"5d93386b8ebc3e93d76c4f8e","slug":"aparajita-100-million-smiles-police-ki-pathshala-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस अफसर ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा के मंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस अफसर ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा के मंत्र'
Wed, 02 Oct 2019 12:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत करनाहल कस्बा के जीनियस इंटर कॉलेज में सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, वो सिर्फ शिकायत करें। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक आरएन यादव ने कहा कि पुलिस समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है। जब तक आप पुलिस से शिकायत नहीं करेंगे, तब तक पुलिस आपकी मदद नहीं कर पाएगी। छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वे कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद लें। छात्राएं अपने परिजनों के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करें।
उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी और बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वह इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिला सिपाही मुनेश चौधरी ने छात्राओं को डायल 100, साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया।

बोलीं छात्राएं
शबाना ने बताया कि एक बात तो स्पष्ट है कि हमें किसी भी परेशानी को दिल में नहीं रखनी चाहिए। परिजनों को जानकारी देकर पुलिस की मदद लेनी चाहिए। जौली ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। समझ आ गया कि 1090 पर कॉल करके हम अपनी परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
छात्रा नीतिका ने कहा कि हमें बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब शिकायत करेंगे तभी तो हमें पुलिस से मदद मिलेगी। तृप्ति ने कहा कि हमें घर परिवार के साथ बातों को साझा करना चाहिए। साथ ही विरोध की आदत भी स्वभाव में होनी चाहिए।