फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles girls take oath of women empowerment in kasganj

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: शिक्षिकाओं और छात्राओं ने ली नारी सशक्तिकरण की शपथ

Fri, 15 Mar 2019 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles girls take oath of women empowerment in kasganj
शिक्षिकाओं और छात्राओं ने ली नारी सशक्तिकरण की शपथ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के प्राथमिक विद्यालय नबाब तरौरा सोरों गेट में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पावर एंजिल्स छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नारी सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा के लिए जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीएसए अंजली अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं के बाहर जाते समय परिजनों में चिंता बनी रहती है। यदि छात्राएं स्वयं को सशक्त कर लेंगी तो उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं रहेगी। पावर एंजिल्स छात्राओं को एक सप्ताह का प्रशिक्षण देकर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। इस प्रशिक्षण से उनमें अपनी बात कहने की एवं विषम परिस्थितियों का सामना करने का हौसला मिला है। 
विज्ञापन


पावर एंजिल्स अन्य छात्राओं एवं अपने आसपास की बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के बारे में बताएं। शिक्षिका शलिनी ने कहा कि नारियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने पावर एंजिल्स छात्राओं एवं विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को नारी सशक्तीकरण और मतदान किए जाने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को दी गई यह जानकारी

बीएसए अंजली अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता पाकर साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं। अभिभावक बालिकाओं को पढ़ाएं और उन्हें सशक्त बनाकर आगे बढ़ने का मौका दें। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डायल 100 और वूमेन पावर 1090 के बारे में बताया गया। 

शिक्षिका पूजा सक्सेना ने कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं। उन्हें बराबर मौका दिया जाए तो वह भी माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। शिक्षिका बबली शर्मा ने बताया कि नारी हमेशा ही शक्ति के रूप में पूजी गई हैं। महिलाएं अपने को सशक्त बनाएं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगी तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed