{"_id":"5c6fef8fbdec22653c2d28d3","slug":"aparajita-100-million-smiles-girl-take-oath-women-honors-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने ली नारी सम्मान और स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने ली नारी सम्मान और स्वच्छता की शपथ
Fri, 22 Feb 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
नारी गरिमा की शपथ लेंती छात्राएं व शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को एटा के सिविल लाइंस स्थित रोज एकेडमी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेएलएन कॉलेज की छात्राओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही रैली निकालकर महिला अधिकारों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण और महिला अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. सुनीता सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में पूरे अधिकार नहीं मिल सके हैं। आए दिन दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म के मामले सामने आना इसका उदाहरण हैं। नारी को अपने अधिकारों के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं ने रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति अलख जगाई। इस मौके पर छात्राओं ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत नारी गरिमा को बरकरार रखने की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। छात्राओं ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की।
विज्ञापन
छात्रा आंचल सिंह ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण का मुद्दा बेहद अहम है। शिवांगी ने बताया कि महिलाएं आज भी कई क्षेत्रों में पिछड़ी हैं। महिलाओं को अधिकारों के प्रति पहल करने की जरूरत है। वहीं प्रवक्ता डॉ सुनीता सक्सेना कहा कि अपराजिता महिलाओं को सशक्त बनाने की बेहद सराहनीय मुहिम है। इससे महिलाओं को बल मिलेगा।