फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles dance competition in firozabad

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने डांस प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Fri, 11 Oct 2019 10:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Oct 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles dance competition in firozabad
डांस प्रतियोगिता में डांस करतीं बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच ने शुक्रवार को नटराज स्टूडियो में सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लोकगीत एवं फिल्मी गानों पर नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने सती प्रथा, दहेज प्रथा, शिक्षा का अधिकार आदि का संदेश भी मंच के माध्यम से दिया। जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर अरोरा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियां एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अपराजिता अभियान के तहत उपस्थित छात्राओं को नारी गरिमा की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्राओं ने नारी गरिमा के शपथपत्र भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed