फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anurag and Piyush got first place in District Science Exhibition

अनुराग और पीयूष ने जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में पाया पहला स्थान

Tue, 11 Jan 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Anurag and Piyush got first place in District Science Exhibition
राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड में जनपदीय प्रदर्शनी में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षकों के ? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन हुआ। सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी सीनियर और जूनियर दो वर्ग में आयोजित हुई। सीनियर वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के अनुराग ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में लॉर्ड कृष्णा मैनपुरी के पीयूष गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने किया। जनपदीय प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में जनपद के 42 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जबकि जूनियर वर्ग में जनपद के 34 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के अनुराग ने प्रथम, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सौज के प्रशांत ने द्वितीय और जैन इंटर कॉलेज करहल के आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल की तनुदुबे चौथे, लॉर्ड कृष्णा मैनपुरी के अग्रिम मिश्रा ने पांचवां, चित्रगुप्त की नेहा ने छटवां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मुस्कान ने सातवां और गंगा सहायक की प्रिया ने आठवां स्थान पाया। जूनियर वर्ग में लॉर्ड कृष्णा के पीयूष गुप्ता ने प्रथम, एके कॉलेज बरनाहल के सक्षम ने द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के मोहम्मद सहीम ने तृतीय स्थान पाया। वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती की नेहा चौथे, चित्रगुप्त कॉलेज के आयुष पांचवें, नेहरू स्मारक समान की सोनाक्षी तिवारी छठवें, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बहेरा के अनुभव मिश्रा सातवें और आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल के उर्वेश ने आठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 2500 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 1500 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वर्ग में पांच-पांच छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

जनपदीय प्रदर्शनी में आरबीएल शाक्य, डॉ. जगजीवन राम, डॉ. रामबाबू, संतोष कुमार शाक्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जनपदीय प्रदर्शनी नोडल अधिकारी सुरेश कुमार की देख रेख में आयोजित हुुई। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed