फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anupriya patel 4

35 मोबाइल टीबी डायनोस्टिक वैन लांच कीं

Fri, 21 Apr 2017 01:14 AM IST
35 मोबाइल टीबी डायनोस्टिक वैन लांच कीं
35 मोबाइल टीबी डायनोस्टिक वैन लांच कीं Updated Fri, 21 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
anupriya patel 4
35 मोबाइल टीबी डायनोस्टिक वैन लांच कीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को जालमा संस्थान में 35 मोबाइल टीबी डायनोस्टिक वैन लांच कीं। हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इनको आदिवासी क्षेत्रों में भेजा जाएगा। पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड और छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में वैन भेजी जाएंगी। यह आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की टीबी की जांच करेगी। वह जालमा संस्थान के 41 वें वार्षिकोत्सव में भाग लेने आई थीं।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि विश्व के 27 फीसदी टीबी मरीज भारत में हैं। आदिवासी बड़ी संख्या में इस बीमारी की चपेट में हैं। यह इलाज के लिए अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। इसलिए सरकार ने इन तक पहुंचने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री ने देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य बनाया है। इसी कड़ी में वैन लांच की गई है। वैन में चेस्ट एक्सरे मशीन, बलगम जांच की सुविधा है। तीन से चार मिनट में जांच रिपोर्ट दे दी जाएगी। मंत्री ने जालमा संस्थान का निरीक्षण किया। मरीजाें से बात भी की। वह व्यवस्थाआें से बेहद खुश दिखीं। संस्थान प्रशासन की सराहना भी की। संस्थान के वार्षिकोत्सव पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज पंत ने की। संस्थान के प्रभारी निदेशक डा. यूडी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्थान में चल रहे शोध कार्यों को जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन डा. अवि बंसल ने किया। डा. जेडी मुखर्जी, डा. अनिल कुमार, डा. सुनील खापड़े ने विचार व्यक्त किया।  
विज्ञापन


यूपी में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा ध्वस्त पड़ा है: अनुप्रिया  
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की प्राथमिकता में स्वास्थ्य नहीं रहा
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।  
‘पिछली सरकाराें की प्राथमिकता में स्वास्थ्य नहीं रहा। यही कारण है कि यूपी में स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त पड़ा है। अब केंद्र में एनडीए और राज्य में भाजपा की सरकार है, समन्वयक बनाकर काम करेंगे। इसका असर दिखेगा।’ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ये बातें गुरुवार को राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्राबैक्टीरियल रोग संस्थान में कहीं। उन्होंने संस्थान के 41 वें वार्षिकोत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से कहा कि पिछली सरकाराें में स्वास्थ्य को लेकर इच्छा शक्ति का अभाव रहा है। स्वास्थ्य राज्य का विषय है। केंद्र सरकार तमाम तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग देती है उसका उपयोग राज्य सरकारें कैसे करती हैं, यह उनकी इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी चिकित्सकाें के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के बयान और उसके बाद एसएन मेडिकल कालेज में चिकित्सकों द्वारा दिए गए इस्तीफे के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि कोई भी सरकार कड़ा फैसला लेती है तो उस पर प्रतिक्रिया होती है। भाजपा की सरकार प्रतिक्रिया से नहीं डरती है। जो जनहित में वह काम किया जाएगा। अपना दल के सिंबल पर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर जल्द स्थिति स्पष्ट करेगी। प्रधानमंत्री की ओर से लालबत्ती पर रोक लगाए जाने पर उन्हाेंने कहा कि वह सरकार के फैसले के साथ हैं।


आईं लाल बत्ती लगी गाड़ी से, गईं बिना बत्ती वाली में
आगरा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जालमा संस्थान में लालबत्ती लगी गाड़ी में पहुंची थीं। कार्यक्रम में लालबत्ती पर सवाल पूछे जाने के बाद लालबत्ती वाली गाड़ी भेज दी गई। कार्यक्रम समापन के बाद वह बिना लाल बत्ती लगी गाड़ी में वापस गईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed