फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anupam Complex 62 lakh fine on four encroachment allottees in etah

अनुपम कॉम्पलेक्स: अतिक्रमण करने वाले चार आवंटियों पर 62 लाख का जुर्माना, दिया सात दिन का समय

Tue, 22 Nov 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 12:05 AM IST
सार

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि अनुपम कॉम्पलेक्स में चार आवंटियों के खिलाफ अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Anupam Complex 62 lakh fine on four encroachment allottees in etah
अनुपम कॉम्पलेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने अनुपम कमर्शियल कॉम्पलेक्स में पुराने चार आवंटियों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसका निरीक्षण पालिका टीम द्वारा अक्तूबर माह में किया गया। जिसके बाद अतिक्रमण करने वाले चार आवंटियों के खिलाफ करीब 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अनुपम कमर्शियल कॉम्पलेक्स में पुराने आवंटियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। आवंटी सुरेंद्र पाल द्वारा स्नानघर व शौचालय बनाकर हॉल संख्या 4, 5 और 9 में अतिक्रमण कर रखा था। अवर अभियंता सिविल द्वारा निरीक्षण करने पर अतिक्रमण पाया गया। इस दौरान नगर पालिका ने अतिक्रमित भाग पर साल 2016 से लेकर अगस्त 2022 तक कुल 52 लाख 57 हजार रुपये के किराए का आकलन किया है। जिसके लिए आवंटी को नोटिस भेजा गया है। वहीं हॉल संख्या 11 की आवंटी सुचेता पर करीब 898 वर्ग फीट पर अतिक्रमण किया गया है। जिन पर 2 लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही हॉल संख्या आठ की आवंटी मेघा पर करीब 692 वर्ग फीट पर अतिक्रमण मिला है। जिन पर 6 लाख 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन

456 वर्ग फीट पर मिला अतिक्रमण 

हॉल संख्या 14 की आवंटी रजनी पर 456 वर्ग फीट पर अतिक्रमण मिला है। जिन पर 1 लाख 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर पालिका ने चारों आवंटियों को जुर्माना भरने के लिए सात दिन का समय दिया है। अगर सात दिन के अंदर जुर्माना नहीं भरा जाता है तो भूराजस्व की तरह  वसूली की जाएगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि अनुपम कॉम्पलेक्स में चार आवंटियों के खिलाफ अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड पर भी दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि शहर के रेलवे रोड पर पालिका की 20 दुकानें हैं। जहां पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed