फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anubhav Nidhi Ashram's annual function on 12th

Agra News: अनुभव निधि आश्रम का वार्षिकोत्सव 12 को

Fri, 10 Apr 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Anubhav Nidhi Ashram's annual function on 12th
आगरा। उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम का पांचवां वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को कमला नगर स्थित एक रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। आश्रम के अध्यक्ष विजय खन्ना ने बताया कि समारोह में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। महासचिव सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल और उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा रहेंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल, सीए एसके अग्रवाल, संतोष गुप्ता, प्रमोद सिंघल, रंगेश त्यागी, राकेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंघल, आशा खन्ना, रेखा, मीरा, अंजू सिंघल, मीनाक्षी और निर्मल गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed