फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   antim sanskaar

पिता को मुखाग्नि देने भी नहीं आए बेटा-बेटी

Thu, 12 Mar 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
antim sanskaar
मथुरा। वृद्ध विश्वनाथ का अंतिम संस्कार करते हुए कनकधारा फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। जब सगे बेटा और बेटी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया तो वृंदावन की बेटी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने ठाकुर जी की शरण में वर्षों पहले पश्चिमी बंगाल से वृंदावन आए बुजुर्ग विश्वनाथ को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन के पानी घाट क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से रह रहे मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी विश्वनाथ यहां भजन करते हुए भिक्षावृत्ति के माध्यम से जीवन यापन कर रहे थे। भरेपूरे परिवार को छोड़कर आए विश्वनाथ के लिए अब सहारा वृंदावन ही था। बीमारी के चलते बुधवार को उनका निधन हो गया। कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम को उनके निधन की सूचना मिली तो उन्होंने किसी तरह जानकारी जुटाते हुए इसकी सूचना विश्वनाथ के परिजनों को दी, लेकिन अंतिम संस्कार में परिजनों ने असमर्थता व्यक्त कर दी। इस स्थिति में डॉ. गौतम ने विश्वनाथ की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

डॉ. गौतम ने बताया कि विश्वनाथ के बेटा-बेटी से उन्होंने संपर्क किया था, लेकिन वे वृंदावन आने को तैयार नहीं हुए। इसकी सूचना उन्होंने वृंदावन कोतवाली प्रभारी को दी। कोतवाल संजीव कुमार दुबे की मौजूदगी में विश्वनाथ का अंतिम संस्कार विधिविधान पूर्वक श्मशान घाट पर उन्होंने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed