{"_id":"63eb0d7561b563d9e30eefe8","slug":"anti-social-elements-vandalized-the-religious-place-in-agra-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 14 Feb 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:56 AM IST
सार
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में दूरा मार्ग पर स्थित आला सैयद मजार शरीफ पर असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात तोड़फोड़ कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब खिदमतगार मजार पर पहुंचे। उन्होंने ताला खोलकर देखा तो मजार शरीफ पर क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त सामान को एकत्र करवाकर रखवा दिया है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त मजार के भाग को पुनर्निर्माण के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
वहीं घटना के बाद एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार भी कई अन्य थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि जिसने भी ये काम किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।