{"_id":"61cea0c18c223a11411450df","slug":"anti-social-elements-took-away-ambedkar-statue-in-village-rajapura-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गांव राजापुरा में आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर ले गए असामाजिक तत्व, गामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गांव राजापुरा में आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर ले गए असामाजिक तत्व, गामीणों में आक्रोश
Fri, 31 Dec 2021 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 AM IST
सार
आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में साल के अंतिम दिन असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। गांव राजापुरा में असामाजिक तत्व आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़ ले गए। जिससे गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव राजापुरा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ सौरव कुमार, इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। अफसरों ने आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ बसपा नेता पहुंचे थाने
थाना फतेहाबाद के गांव राजापुरा में वर्ष 1984 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। गुरुवार रात को असामाजिक तत्व प्रतिमा को उखाड़ ले गए। शुक्रवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। जहां पर प्रतिमा स्थापित थी, वह जगह टूटी हुई थी। घटना से ग्रामीमों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने पर बसपा के बाह विधानसभा के प्रत्याशी नितिन वर्मा आंबेडकर समर्थकों के साथ थाना फतेहाबाद पहुंचे गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रतिमा ले जाने वालों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन